Yoga Vasistha — Vairagya Prakarana (Dispassion), Sarga 9, Verse 14
यह पृष्ठ योगवासिष्ठ के वैराग्य प्रकरण, सर्ग 9, verse 14 का मूल संस्कृत श्लोक और उसका हिंदी अर्थ प्रस्तुत करता है।
वैराग्य प्रकरण · सर्ग 9 · श्लोक 14
संस्कृत श्लोक
एष विग्रहवान्धर्म एप वीर्यवतां वरः ।
एष बुद्ध्याऽधिको लोके तपसां च परायणम् ॥ १४ ॥
हिन्दी अर्थ
राजा के प्रति स्वयं कथित अर्थ की पुष्टि करने के लिए विश्वामित्र के लोकोत्तर प्रभाव का महर्षि
वसिष्ठ वर्णन करते हैं।
ये विश्वामित्र मुनि मूर्तिमान् साक्षात् धर्म, बड़े बड़े शक्तिशालियों में सबसे अधिक शक्तिशाली,
संसार में सबसे अधिक बुद्धिमान् और तप के सर्वोच्च गृह हैं