Yoga Vasistha — Utpatti Prakarana (Creation), Sarga 39, Verse 9
यह पृष्ठ योगवासिष्ठ के उत्पत्ति प्रकरण, सर्ग 39, verse 9 का मूल संस्कृत श्लोक और उसका हिंदी अर्थ प्रस्तुत करता है।
उत्पत्ति प्रकरण · सर्ग 39 · श्लोक 9
संस्कृत श्लोक
उपर्यभूद्व्योमसरस्ताराकुमुदमण्डितम् ।
अधस्त्वभूद्वारिसरः स्फुरत्कुमुदतारकम् ॥ ९ ॥
हिन्दी अर्थ
ऊपर आकाशरूपी
तालाब तारारूपी कुमुदों से (कुँईयों से) विभूषित हुआ और नीचे का जलतालाब कुमुदरूपी
ताराओं से चमकने लगा