Yoga Vasistha — Nirvana Prakarana Purva (Liberation, Part 1), Sarga 2, Verse 21
यह पृष्ठ योगवासिष्ठ के निर्वाण प्रकरण (पूर्वार्ध), सर्ग 2, verse 21 का मूल संस्कृत श्लोक और उसका हिंदी अर्थ प्रस्तुत करता है।
निर्वाण प्रकरण (पूर्वार्ध) · सर्ग 2 · श्लोक 21
संस्कृत श्लोक
वैराग्याभ्यासवशतस्तथा तत्त्वावबोधनात् ।
संसारस्तीर्यते तेन तेष्वेवाभ्यासमाहर ॥ २१ ॥
हिन्दी अर्थ
श्रीरामजी, वैराग्य के अभ्यास से तथा आत्मतत्व के विज्ञान से संसार तरा जाता है,
अतः आप उन्हीं का अभ्यास करने में लग जाइए