Yoga Vasistha — Nirvana Prakarana Purva (Liberation, Part 1), Sarga 4, Verse 12
यह पृष्ठ योगवासिष्ठ के निर्वाण प्रकरण (पूर्वार्ध), सर्ग 4, verse 12 का मूल संस्कृत श्लोक और उसका हिंदी अर्थ प्रस्तुत करता है।
निर्वाण प्रकरण (पूर्वार्ध) · सर्ग 4 · श्लोक 12
संस्कृत श्लोक
यत्रोपादेयवाक्यत्वं भावितं स्वेन चेतसा ।
मद्वचोऽन्तर्विशत्युच्चैस्तप्ते क्षेत्रे यथा पयः ॥ १२ ॥
हिन्दी अर्थ
श्रीरामजी, चूँकि आपने अपनी बुद्धि से मुञ्जमें उपादेय वाक्यता ओर
आप्ततमता (भ्रेष्ठतमता) का निश्चय कर लिया है, अतः मेरे वचन उस प्रकार आपके हृदय के अन्दर
प्रविष्ट हो जाते हैं, जिस प्रकार तप्त क्षेत्र में जल प्रविष्ट हो जाता हे