Yoga Vasistha — Utpatti Prakarana (Creation), Sarga 3, Verse 25
यह पृष्ठ योगवासिष्ठ के उत्पत्ति प्रकरण, सर्ग 3, verse 25 का मूल संस्कृत श्लोक और उसका हिंदी अर्थ प्रस्तुत करता है।
उत्पत्ति प्रकरण · सर्ग 3 · श्लोक 25
संस्कृत श्लोक
मनोमात्रं यदा ब्रह्मा न पृथ्व्यादिमयात्मकः ।
मनोमात्रमतो विश्वं यद्यज्जातं तदेव हि ॥ २५ ॥
हिन्दी अर्थ
जब ब्रह्मा ही मनोमात्र है, पृथिवी आदिमय नहीं है, तब उससे उत्पन्न हुआ यह विश्व भी
मनोमात्र ही है, जो जिससे उत्पन्न होता है, वह तद्रूप ही होता है, यह न्याय प्रसिद्ध है