Guru's AddaGuru's Adda

Yoga Vasistha — Utpatti Prakarana (Creation), Sarga 6, Verse 21

यह पृष्ठ योगवासिष्ठ के उत्पत्ति प्रकरण, सर्ग 6, verse 21 का मूल संस्कृत श्लोक और उसका हिंदी अर्थ प्रस्तुत करता है।

उत्पत्ति प्रकरण · सर्ग 6 · श्लोक 21

संस्कृत श्लोक

अध्यात्मविद्या विद्यानां प्रधानं तत्कथाश्रयम् । शास्त्रं सच्छास्त्रमित्याहुर्मुच्यते तद्विचारणात् ॥ २१ ॥

हिन्दी अर्थ

सत्‌-शास्त्र कौन हैं ? ऐसी आकांक्षा होने पर कहते हैं । सम्पूर्ण विद्याओं में अध्यात्मविद्या ([-)) मुख्य है, उसकी उत्पत्ति के अनुकूल विचारात्मक वर्णन जिसमें हों, वह शास्त्र अर्थात्‌ उपनिषत्‌, सूत्रभाष्य, गीता एवं इनके विवरणात्मक ग्रन्थ सत्‌-शास्त्र कहलाते है, उसके विचार से पुरुष मुक्त हो जाता है