Guru's AddaGuru's Adda

Yoga Vasistha — Sthiti Prakarana (Existence), Sarga 40, Verse 9

यह पृष्ठ योगवासिष्ठ के स्थिति प्रकरण, सर्ग 40, verse 9 का मूल संस्कृत श्लोक और उसका हिंदी अर्थ प्रस्तुत करता है।

स्थिति प्रकरण · सर्ग 40 · श्लोक 9

संस्कृत श्लोक

चतुर्दशविधानन्तभूतजातसघुंघुमा । सृष्टिरेवमियं राम चित्तनिर्मितिमागता ॥ ९ ॥

हिन्दी अर्थ

हे श्रीरामचन्द्रजी, चौदह भुवनों में रहने के कारण चौदह प्रकार के अनन्त भूत समूहों के कोलाहल से युक्त यह सृष्टि इस प्रकार चित्त से निर्माण को प्राप्त हुई है