Yoga Vasistha — Upashama Prakarana (Dissolution), Sarga 17, Verse 3
यह पृष्ठ योगवासिष्ठ के उपशम प्रकरण, सर्ग 17, verse 3 का मूल संस्कृत श्लोक और उसका हिंदी अर्थ प्रस्तुत करता है।
उपशम प्रकरण · सर्ग 17 · श्लोक 3
संस्कृत श्लोक
या स्थितिस्तृष्णया जन्तोर्बाह्यार्थे बद्धभावया ।
तं बन्धमाहुराचार्याः संसारनिगडं दृढम् ॥ ३ ॥
हिन्दी अर्थ
संसार सत्य है, इस बुद्धि से जिसके द्वारा भोगों में उत्साह दृढ हो गया है, ऐसी तृष्णा से प्राणो की
बाह्य पदार्थों में आस्था है, उसे आचार्य लोग दृढ संसार निगिडरूप बन्धन कहते हैं