Guru's AddaGuru's Adda

Yoga Vasistha — Upashama Prakarana (Dissolution), Sarga 40, Verse 5

यह पृष्ठ योगवासिष्ठ के उपशम प्रकरण, सर्ग 40, verse 5 का मूल संस्कृत श्लोक और उसका हिंदी अर्थ प्रस्तुत करता है।

उपशम प्रकरण · सर्ग 40 · श्लोक 5

संस्कृत श्लोक

स्पर्शसंबोधकारित्वाद्देह एवास्ति सुव्रत । उत्सेधारोधकत्वेन खमुत्सेधस्य कारणम् ॥ ५ ॥

हिन्दी अर्थ

मेरी देह में स्थिति कैसे ज्ञात होती है ? इस पर कहते है । हे सुव्रत, देह में शीत, उष्ण आदि स्पर्शके वेदन का निमित्त होने से ओर अन्यत्र उसके अदर्शन से देह में ही तुम हो । यदि कहो कि स्पर्श के संवेदन में असंग आत्मा कैसे कारण है, तो इस पर दृष्टान्त सुनो, जैसे वृक्ष के बढ़ने में कारण है वैसे ही असंग आत्मा स्पर्श के संवेदन में कारण है