Guru's AddaGuru's Adda

Yoga Vasistha — Nirvana Prakarana Uttara (Liberation, Part 2), Sarga 3, Verse 29

यह पृष्ठ योगवासिष्ठ के निर्वाण प्रकरण (उत्तरार्ध), सर्ग 3, verse 29 का मूल संस्कृत श्लोक और उसका हिंदी अर्थ प्रस्तुत करता है।

निर्वाण प्रकरण (उत्तरार्ध) · सर्ग 3 · श्लोक 29

संस्कृत श्लोक

प्रवाहपतिते कार्ये ईषत्स्पन्दा अतन्मयाः । घूर्णमाना इव क्षीबा यन्त्रसंचारिता इव ॥ २९ ॥

हिन्दी अर्थ

ज्ञानी पुरुष प्रारब्ध प्राप्त कार्य में कुछ प्रवृत्त हुए-से दिखाई देते हैं, परन्तु ये घूर्णमान शराब के नशे में उन्मत्त पुरुष के सदृश तथा यन्त्र से संचालित काठ की मूर्तियों के सदूश उसके अभिमान से रहित रहते हैं