Guru's AddaGuru's Adda

Yoga Vasistha — Upashama Prakarana (Dissolution), Sarga 55, Verse 9

यह पृष्ठ योगवासिष्ठ के उपशम प्रकरण, सर्ग 55, verse 9 का मूल संस्कृत श्लोक और उसका हिंदी अर्थ प्रस्तुत करता है।

उपशम प्रकरण · सर्ग 55 · श्लोक 9

संस्कृत श्लोक

अस्यां दृशि स्थिताः सर्वे जीवन्मुक्ता महाशयाः । सिद्धा रसा इव भुवि व्योमवीथ्यामिवानिलाः ॥ ९ ॥

हिन्दी अर्थ

जिस प्रकार पृथिवी पर प्रसिद्ध पारदादि (पारा आदि) रस एवं आकाशरूपी गली में वायु किसी वस्तु से स्पृष्ट नहीं होते उसी प्रकार इस दृष्टि में स्थित गम्भीर स्वभाववाले सब जीवन्मुक्त लोग किसी भी ऐहिक अथवा पारलौकिक भोग की तृष्णा रूपी धूलि से स्पृष्ट नहीं होते