Guru's AddaGuru's Adda

Yoga Vasistha — Nirvana Prakarana Purva (Liberation, Part 1), Sarga 81, Verses 77–81

यह पृष्ठ योगवासिष्ठ के निर्वाण प्रकरण (पूर्वार्ध), सर्ग 81, verses 77–81 का मूल संस्कृत श्लोक और उसका हिंदी अर्थ प्रस्तुत करता है।

निर्वाण प्रकरण (पूर्वार्ध) · सर्ग 81 · श्लोक 77-81

संस्कृत श्लोक

विद्याविद्यास्वरूपेण सर्वं सदसदात्मना । जगद्वा येन निर्वृत्तं तदेवैवं विभज्यते ॥ ७७ ॥ संवित्प्रकाशं विद्यादि सूर्यमग्निं विदुर्बुधाः । असज्जाड्यं तमो विद्याद्याहुः सोमं मनीषिणः ॥ ७८ ॥ श्रीराम उवाच । वह्निर्वाय्वात्मनः सोमादुदेतीति मुनीश्वर । सोमस्योत्पत्तिमधुना वद मे वदतां वर ॥ ७९ ॥ श्रीवसिष्ठ उवाच । अग्नीषोमौ मिथः कार्यकारणे च व्यवस्थिते । पर्यायेण समं चैतौ प्रजीषेते परस्परम् ॥ ८० ॥ जन्माङ्गबीजाङ्कुरवत्तथा दिवसरात्रिवत् । स्थितिश्छायातपसमा केवला सैतयोर्भवेत् ॥ ८१ ॥

हिन्दी अर्थ

अथवा चित्‌ और जड इन दोनो से मिला हुआ, सत्‌ ओर असत्‌ स्वरूप, विद्याशवल ब्रह्म ही जगद्रूप बन गया है, अतः वही इस तरह प्रकाश और जड स्वरूपता के कारण अग्नि और चन्द्र के रूप से विभक्त किया गया है, यह कहते हैं। अथवा हे श्रीरामचन्द्रजी, विद्या ओर अविद्या स्वरूप सद्‌ ओर असद्रूप जो ब्रह्म सम्पूर्ण जगद्रूप बन गया है, वही इस तरह अग्नि और सोम के रूप से विभक्त किया गया हे । आत्मतत्त्वस्फूर्तिरूप संवित्प्रकाश तथा बाह्य पदार्थों के प्रकाश को पण्डित लोग सूर्य और अग्नि कहते हैं तथा असत्‌ जडता, तम, अविद्या आदि को विद्वान लोग चन्द्रमा कहते हैं । श्रीरामचन्द्रजी ने कहा : हे वक्ताओं मे सर्वश्रेष्ठ मुनीश्वर, "देहेष्वाजरणं सर्वरसानां पवनोऽन्वहम्‌ | जनयत्यग्निमन्योऽन्यसंघषद्रिनवेणुवत्‌ ॥” इत्यादि आपके कथन से ओर प्रत्यक्ष अग्नि और सूर्य आदि की उत्पत्ति वायु के अधीन देखी भी जाती है, इससे वायुस्वरूप चन्द्रमा से अग्नि उत्पन्न होती है, यह तो मुझे अच्छी तरह मालूम हो गया; अव आप कृपाकर सोम की उत्पत्ति मुझसे कहिये । महाराज वसिष्ठजी ने कहा : हे श्रीरामचन्द्रजी, अग्नि और चन्द्रमा परस्पर कार्यकारणरूप से व्यवस्थित हैं तथा वे दोनों क्रमशः या एक साथ परस्पर एक दूसरे के उपजीवक हैँ । इन दोनों की उत्पत्ति में बीज और अंकुर की नाई परस्पर एक दूसरा उपादानकारण तथा दिन ओर रात के तुल्य परस्पर एक दूसरा निमित्त कारण है। परन्तु इन दोनों की स्थिति तो छाया और धूप के समान परस्पर एक दूसरे की हत्या करनेवाली है