Guru's AddaGuru's Adda

Yoga Vasistha — Nirvana Prakarana Uttara (Liberation, Part 2), Sarga 37, Verse 69

यह पृष्ठ योगवासिष्ठ के निर्वाण प्रकरण (उत्तरार्ध), सर्ग 37, verse 69 का मूल संस्कृत श्लोक और उसका हिंदी अर्थ प्रस्तुत करता है।

निर्वाण प्रकरण (उत्तरार्ध) · सर्ग 37 · श्लोक 69

संस्कृत श्लोक

व्योमभित्तौ जगच्चित्रं चिद्रङ्गमयमाततम् । नोदेति नास्तमायाति न शाम्यति न ताम्यति ॥ ६९ ॥

हिन्दी अर्थ

चिदाकाशरूप दीवार में जगद्रूपी महान्‌ चित्र चितिरूपी रंग से ही व्याप्त है। न तो यह चित्र उदय को प्राप्त होता है, अस्त को प्राप्त होता है, न तो शान्त होता है और न मलिनता को ही प्राप्त होता है